- Hindi News
- समारोह में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता : रोशनलाल
समारोह में जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता : रोशनलाल
पीटीपीएसस्थित आजसू पार्टी कार्यालय में मंगलवार को पश्चिमी क्षेत्र कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें 21 सितंबर को आजसू पार्टी द्वारा रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने कहा कि आजसू पार्टी का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
कहा कि बूथ कमेटी के सदस्य अपने अपने पंचायतों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को इस समारोह में शामिल करेंगे। साथ ही तय किया गया कि 18 सितंबर को भुरकुंडा, बरकाकाना में भी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता इस क्षेत्र के विकास का शपथ लेंगे।
20 सितंबर को पालू पंचायत स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता कौलेश्वर महतो संचालन मनमोहन पाठक ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय साहू, कमलेश सिंह, चंदन कुमार, भुवनेश्वर महतो, कैलाशचन्द्र पटेल, रफीक अंसारी, राम अवतार महतो, शमशाद आलम, नागेन्द्र कुमार, विनोद उपस्थित थे।