विवाद में युवक को घायल किया
पतरातू | पीटीपीएसके न्यूमार्केट में कुआं के समीप मंगलवार को दो युवकों ने कटिया निवासी युवक कृष्णा कुमार को मारकर घायल किया। कृष्णा न्यूमार्केट की ओर जा रहा था। उसी समय दो युवकों ने उसे घेर लिया और पुराने किसी विवाद को लेकर दोनों में बहस हो गई। इसी बीच कृष्णा पर दोनों युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें उसका सर फट गया। घायल युवक ने न्यूमार्केट निवासी राजा कुमार और रंजीत कुमार को आरोपी बनाया है। मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।