सीओ ने लाचार की मदद की अस्पताल पहुंचाया
पतरातू | पतरातूबलकुदरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को बलकुदरा बड़काटोला निवासी वृद्ध रमा मुंडा अचानक बीमारी की अवस्था में अचेत हो गया। जिसे राहगीरों ने देखा और इसकी सूचना सीओ रितेश जायसवाल को दी। सीओ ने सूचना पाते ही कुछ ही देर में बलकुदरा मुख्य सड़क मार्ग पहुंच गए और उसे तत्काल अपनी गाड़ी में बैठा कर प्रखंड चिकित्सालय लाए। साथ ही उसका इलाज शुरू कराया। अस्पताल के चिकित्सक कर्मचारियों को भी निर्देश दिया कि वृद्ध का इलाज बेहतर ढंग से करें। यदि कोई परेशानी होती है तो इसकी सूचना दें। ज्यादा तबियत खराब होने पर उन्होंने रिम्स भेजने की भी बात कही। माैके पर राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार और ग्रामीण भी उपस्थित थे।