पतरातू थाना परिसर में विदाई समारोह
पतरातू| पतरातूथाना परिसर में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पतरातू थाना से स्थानांतरित होकर दूसरे थाना में गए पुलिस पदाधिकारियों को विदाई दी गई। अधिकारियों को इंस्पेक्टर दिनेश पासवान, वर्तमान थाना प्रभारी राजेश मंडल ने बुके और उपहार भी भेंट किए। इस मौके पर इंस्पेक्टर दिनेश पासवान ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी किसी भी थाने में रहे लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखना उनका पहला कर्तव्य है। मौके पर थाना प्रभारी संजय कुमार, संतोष सिंह, खुर्शीद आलम, अशोक कुमार, मो. सलीमुद्दीन, जेएल गुप्ता के अलाव स्थानीय लोग मौजूद थे।