पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 28 को पतरातू में आजसू कार्यकर्ता सम्मान समारोह

28 को पतरातू में आजसू कार्यकर्ता सम्मान समारोह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू| आजसूपार्टी 28 फरवरी को पतरातू में कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित करेगी। इसे लेकर रविवार को पीटीपीएस के पथ संख्या पांच स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें समारोह की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। मौके पर केन्द्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने कहा कि पतरातू में आयोजित होनेवाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जिसमें केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, जल संसाधन एवं पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी समेत आजसू के बड़े नेता शामिल होंगे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश बेदिया और संचालन प्रखंड सचिव कौलेश्वर महतो ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय साहू, उपाध्यक्ष एम रहमान, कमलेश सिंह, भुवनेश्वर महतो, मुखिया राजू कुमार, विरेन्द्र झा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...