पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किडनी पीड़ित बच्चे का होगा इलाज : रितेश

किडनी पीड़ित बच्चे का होगा इलाज : रितेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक साथ पहले निकाली गई थी एक किड़नी

जनतादरबार में किडनी रोग से पीड़ित 13 वर्षीय बालक निशांत कुमार पहुंचकर सीओ रितेश जायसवाल से इलाज कराने की गुहार लगाई। जवाहर नगर बौनर धौड़ा निवासी बालमुकुंद का 13 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार पिछले एक वर्ष से किडनी रोग से पीड़ित है। एक वर्ष पूर्व किडनी खराब होने के कारण डॉक्टरों इलाज के दौरान एक किडनी निकाल दिया। आर्थिक अभाव के कारण निशांत के पिता बालमुकुंद अपने बच्चे का समुचित इलाज नहीं करा पा रहे हैं। गुरुवार को लगे जनता दरबार में पहुंचकर प्रशासन से अपने बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई। सीओ रितेश जायसवाल ने कहा कि वे जिला कल्याण विभाग से इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की जाती है। इसके लिए आवेदन देने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चे का हर हाल में इलाज के लिए मदद की जाएगी।

जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनते सीओ।

भास्कर न्यूज | भुरकुंडा

हुरूमगढ़ास्थित जवाहर नगर पंचायत भवन में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पतरातू अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल, पंचायती राज्य पदाधिकारी सुदर्शन चौबे, भुरकुंडा-पतरातू वन क्षेत्र के रेंजर राजेश कुमार, उपप्रमुख अनिल सिंह, मुखिया प्रमिला दुबे उपस्थित थे। जनता दरबार में वृद्धा, विधवा पेंशन, राजस्व, जल शिकायत, आय, आवासी, जाति प्रमाण-पत्र, इंदिरा आवास सहित अन्य जन समस्याओं से संबंधित कार्यों का निपटारा किया गया। इसके अलावा जनता दरबार में जन-धन-योजना के तहत ग्रामीणों का खाता भी खोला गया। जनता दरबार में आठ पंचायत जवाहर नगर, देवरिया, पटेल नगर, बुधबाजार दोतल्ला, बुध बाजार चीफ हाऊस, ईमली गाछ, सुंदर नगर, भुरकुंडा पंचायत के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। मौके पर प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार, राजस्व कर्मचारी मंजू रविदास, संजय कुमार बाउरी, दीपक राम, मुखिया राजेंद्र मुंडा, शांति देवी, पंसस रमिता मिश्रा, मो. अनवर, संजय अग्रवाल, मुन्ना दुबे, शशि अग्रवाल सहित दर्जनों ग्रामीण लाेग मौजूद थे।