- Hindi News
- जवाहर नवोदय में प्रवेश को लेकर परीक्षा आयोजित
जवाहर नवोदय में प्रवेश को लेकर परीक्षा आयोजित
रामगढ़ | जवाहरनवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा को लेकर शनिवार को जिले के दो केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा 11.30 से 1.30 बजे तक आयोजित की गई। गांधी स्मारक प्लस टू हाई स्कूल में मांडू प्रखंड और रामगढ़, एसएस बालिका प्लस टू विद्यालय में गोला और पतरातू प्रखंड के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली गई। परीक्षा में मांडू के 119, रामगढ़ के 344, गोला के 236 और पतरातू में 233 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा का संचालन जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ। परीक्षा संचालन को लेकर केंद्राधीक्षक मधुसूदन तिवारी , जवाहर नवोदय विद्यालय के राजीव कुमार सिंह, उमेश प्रसाद शर्मा , शिक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, ओमप्रकाश सहित करीब 30 शिक्षक लगे थे।