- Hindi News
- इंटरमीडिएट साइंस के छात्रों को मिले कई टिप्स
इंटरमीडिएट साइंस के छात्रों को मिले कई टिप्स
पतरातू | पीटीपीएसकॉलेज में शनिवार को फिटजी इनस्टीच्यूट रांची के साइंस विषय के विशेषज्ञों ने इंटरमीडिएट के छात्रों को विशेष टिप्स दिए। इस दौरान टीम में शामिल केमेस्ट्री के प्रो. एके दत्त, फिजिक्स के गौरव कुमार और मैथमेटिक्स के सौरभ पाठक बायोलॉजी के डॉ. एसके श्रीवास्तव ने छात्रों को इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने और बेहतर अंक हासिल करने संबंधित विशेष जानकारी दी। उन्होंने विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण आयामों को लेकर जानकारियां भी दी। अन्य विषय के शिक्षकों ने भी छात्रों को परीक्षा से संबंधित टिप्स दिये। छात्रों ने भी इस मौके पर विशेषज्ञों से सवाल के रूप में कई जानकारियां प्राप्त की। मौके पर डॉ. नवीन प्रसाद, प्रो. सुबोध कुमार, प्रो. ललन राम, डॉ. कुमार मनोज, प्रो. पुष्पा महतो आदि उपस्थित थे।