पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों की बैठक

विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | जिलाशिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के कई स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावक की बैठक हुई। उत्क्रमित मवि कटिया में आयोजित बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें विद्यालय के पोषक क्षेत्र के सभी छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन और ठहराव विद्यालय में संचालित बुनियाद कार्यक्रम के तहत बच्चों का नामांकन और देख रेख प्रयास कार्यक्रम को आगे बढ़ाने, लोक वाचन कार्यक्रम का संचालन आदि पर चर्चा के अलावा बाल समागम कार्यक्रम की समीक्षा की गई।

अध्यक्षता नागेश्वर महतो ने की। मौके पर मुखिया किशोर कुमार महतो, प्रधानाध्यापिका नीता कुमारी, सीआरपी जागेश्वर साहू, पंसस कौलेश्वर महतो, अजय सिंह, सुनीता देवी, जया देवी, निशा देवी, रूपनाथ महतो, जयधन महतो, वेरोनिका टोप्पो, नमिता प्रभा, वीणा कुमार, पार्वती कुमारी, साबो कुमारी, अनीता जैन आदि उपस्थित थे।

नवप्रावि पारगढ़ा में हुई बैठक : नवप्रावि पारगढ़ा पालू में भी विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावक की बैठक हुई। जिसमें पोषक क्षेत्र के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा नामांकन और बच्चों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों से संबंधित चर्चा की गई। अध्यक्षता अमृत महतो और संचालन पूर्णिमा देवी ने की। मौके पर गणेश महतो, सोहन महतो, बालेश्वर महतो, लक्षू महतो, चंद्रमोहन मांझी, सरिता देवी, पानो देवी, देवंती देवी, महेंद्र महतो, मुनेश महतो, रामेश्वर महतो, धर्मेंद्र, राजू महतो, सरजू महतो, लालदेव प्रसाद आदि उपस्थित थे।