पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेका मजदूरों के हिताें की रक्षा करे सरकार : नरेश

ठेका मजदूरों के हिताें की रक्षा करे सरकार : नरेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | बिहारविद्युत कामगार संघ के अंतर्गत पीटीपीएस के सैकड़ों ठेका मजदूरों की बैठक स्थानीय फुटबॉल मैदान में हुई। जिसमें पीटीपीएस प्लांट को एनटीपीसी के हाथों सौंपे जाने के मुद्दे पर मजदूरों ने एकजुटता का आह्वान करते हुए सरकार को मजदूर हित में काम करने की चेतावनी दी। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष नरेश महतो ने कहा कि झारखंड सरकार विद्युत कर्मियों की सुरक्षा करने की बात कह रही है। लेकिन ठेका मजदूर के हित में बात नहीं कर रही। ऐसे में यहां स्थायी प्रकृति के कार्य करनेवाले ठेका मजदूरों में असमंजस की स्थिति बनती जा रही है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने यह भी कहा कि कामगार संघ के साथ पूर्व में हुए समझौते के साथ यह तय किया गया था कि 60 वर्ष की आयु तक किसी भी ठेका मजदूर को जो स्थायी प्रकृति के कार्य से जुड़े हैं उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा। लेकिन प्रबंधन का रवैया अस्पष्ट होने के कारण मजदूरों में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थायी नियुक्ति पत्र देने की मांग पर भी अबतक विचार नहीं किया गया है। प्रबंधन और श्रमायुक्त के साथ हुए समझौते के अनुरूप भी कार्य नहीं हो पाये हैं। बैठक का संचालन नरेश महतो और सचिव सुरेश साव ने किया। मौके पर अखिलेश शर्मा, अनवर अली, सैनाथ महली, विजय सिंह, विजय साहू, सकुर अंसारी, कुसमी देवी, मालती देवी, सारो देवी, सभाजीत राय आदि सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।

मजदूरों ने दिया नारा

बैठक के दौरान ठेका मजदूरों ने मजदूर हित में जम कर नारेबाजी की। जिसमें खून देंगे जान देंगे अपनी मांगे लेकर रहेंगे, हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है आदि कई नारे लगाए साथ ही मजदूरों से एनटीपीसी के मुद्दे पर एकजुट रहने का आहवान किया।