पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रखंड अंचल कार्यालय का निरीक्षण

प्रखंड अंचल कार्यालय का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासमाज कल्याण पदाधिकारी कुमकुम प्रसाद ने सोमवार को प्रखंड अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप सीडीपीओ चंदा रानी के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा भी की। वे प्रखंड के वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता दिलेश्वर तिवारी के स्थान पर भ्रमण करने पतरातू पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पालू पंचायत के टेरपा और रोचाप में विधायक मद से बननेवाले पीसीसी समेत अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावे मनरेगा के तहत चल रही योजनाओं में कुआं, सड़क निर्माण इंदिरा आवास का भौतिक रूप से सत्यापन भी किया। उन्होंने बताया कि भ्रमण के दौरान जो समीक्षा और निरीक्षण कार्य किया गया है। उसका प्रतिवेदन उपायुक्त काे सौंपी जाएगी। मौके पर बीपीओ प्रदीप राम, जेई एके दास, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सेवक आदि उपस्थित थे।