- Hindi News
- प्रभार नहीं देने पर एएनएम पर होगी एफआईआर : डॉ. प्रदीप कुमार
प्रभार नहीं देने पर एएनएम पर होगी एफआईआर : डॉ. प्रदीप कुमार
मांडू | दोदिन में एएनएम आशा दूसरे एएनएम को प्रभार नहीं सौंपती है तो उसके खिलाफ थाने में एफआईआर कर बर्खास्तगी के लिए सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। यह बात सीएस डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि एएनएम आशा को पतरातू के सुथरपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र तबादला करने के बाद आज तक उन्होंने वहां योगदान नहीं दिया है। मांडू के प्रसव कक्ष का भी प्रभार नहीं दिया है। इससे पहले सीएस ने अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक की। मौके पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. सैयद हिदायतुल्लाह, डॉ. विक्रम, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. सौरभ डॉ. संतोष कच्छप आदि मौजूद थे।