भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाया
पतरातू | भाजपाकार्यकर्ताओं ने सोमवार को पतरातू क्षेत्र में कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह किया। इस दौरान भाजपा नेता अशोक साव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने न्यू मार्केट, बिरसा मार्केट समेत अन्य स्थानों पर जाकर लोगों से आगे आकर सहायता करने की अपील की है। अशोक ने बताया कि जुटाया जा रहा धन जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा। अभियान में निर्मल जैन, सतीश कुमार, मनीष कुमार, अनिकेत आनंद, रोहित राज, राहुल सिंह, अमित कुमार, संजय कुमार, सागर कुमार विनय कुमार आदि शामिल थे।