पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल सेंटर में हजारों की चोरी

मोबाइल सेंटर में हजारों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | पीटीपीएसके बिरसा मार्केट में सोनी मोबाइल सेंटर से हजारों के सामान की चोरी हो गई। दुकान मालिक नरेश महतो सोमवार की सुबह जब दुकान का शटर खोला तो दुकान के छत का एसबेस्टस टूटा हुआ था और मोबाइल समेत बैटरी, चार्जर, रिचार्ज का कूपन अन्य सामान गायब थे। उन्होंने अगल बगल के दुकानदारों को तुरंत इसकी जानकारी दी। साथ ही पतरातू थाना में चोरी की घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया। दुकानदार नरेश महतो ने बताया कि रात्रि नौ बजे दुकान बंद कर सही सलामत अपने घर गया था। संभवत: रात में चोरों ने मोबाइल अन्य सामान की चोरी की है। जिसमें करीब 70 हजार के सामान गायब हैं। पुलिस ने दुकान पर जाकर मामले की छानबीन की।