पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय वेतनमान लागू करने की मांग

केंद्रीय वेतनमान लागू करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | भाजपाप्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जयप्रकाश पांडेय ने प्रधानमंत्री को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया है कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को केंद्रीय वेतनमान दी जाए। आवेदन में आग्रह पूर्वक कहा है कि समाज कल्याण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कुपोषण उन्मूलन के लिए संचालित है। लेकिन इन केंद्रों में कार्यरत सेविका सहायिका को मात्र तीन हजार 1500 रुपए का मानदेय दिया जा रहा है। जिसके कारण इस महंगाई में कार्यरत महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़नेवाले बच्चों को भी समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई केंद्रों से सेविकाएं सेवानिवृत्त भी हो गई। परंतु सेवा मुक्ति का लाभ और सामाजिक सुरक्षा का कोई लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा। जब बुनियादी व्यवस्था कमजोर होगी तो एक मजबूत राष्ट्र निर्माण की कल्पना व्यर्थ होगी। आग्रह किया गया कि महिलाओं को शोषण एवं बंधुआ मजदूर से मुक्त कर सम्मानजनक रूप से केन्द्रीय वेतनमान लागू की जाय। ताकि बुनियादी व्यवस्था भी मजबूत हो सके।