पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलकर्मी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

रेलकर्मी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू| सातवेंवेतन आयोग के गठन में भारी विसंगति को लेकर रेलकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर हड़ताल की घोषणा 19 फरवरी से होगी। इस संबंध में रेलकर्मियों की राय जानने के लिए 11 आैर 12 फरवरी को रेलवे डीजल शेड, कैरेज एंड वैगन विभाग, ट्रैफिक विभाग में गुप्त मतदान हुआ। जिसमें सैकड़ों रेलकर्मियों ने भाग लिया। रेलकर्मियों ने यूनियन की ओर से मांग की है कि फिटमेंट फॉर्मूला एवं वेतन का पुन: मुल्यांकन और संशोधन कर 18 हजार के बदले 26 हजार, संशोधित न्यूनतम वेतन पर स्मारपत्र के आलोक में ग्रेड पे 1900, 2400, 4600 को समाप्त करना, वार्षिक वेतन वृद्धि दर पांच प्रतिशत पदोन्नति पर दो इंक्रीमेंट जोड़ना, एक रेलकर्मी के परिजनों को नौकरी देना, रेलवे में खाली पड़े रिक्त पदों को अविलंब भरना आदि मांगे शामिल हैं। मौके पर ईसीआरकेयू के कपिल रजक, एसके श्रीवास्तव, एसडी पोद्दार, शैलेश राय, राजेन्द्र प्रसाद, रेखा पांडेय, मो. हारून, दुर्गेश कुमार सिंह, काली राम आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...