पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महात्मा गांधी उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन

महात्मा गांधी उच्च विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | महात्मागांधी उच्च विद्यालय बिरसा चौक भुरकुंडा में मंगलवार को पारितोषिक वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पतरातू प्रखंड प्रमुख रीता देवी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह विद्यालय शासी निकाय के सचिव मनोज राम, अध्यक्ष डाॅ. एके सिन्हा, पूर्व प्रधानाध्यापक भवानी महतो, प्राचार्य अशोक कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को जनप्रतिनिधियों ने पुरस्कृत किया। मौके पर डाॅ. गजाधर महतो प्रभाकर, शशि सिन्हा, टिकेश्वर महतो, शिवचरण महतो सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...