लापरवाही के आरोप में पीडीएस की आठ दुकानों को किया गया निलंबित
रामगढ़| अनाजवितरण में लापरवाही बरतने के मामले में जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार ने जिले के आठ जनवितरण प्रणाली के दुकानों को निलंबित कर दिया है। जिन्हें निलंबित किया गया है उनमें पतरातू चिकोर के कुंज बिहारी, मांडू प्रखंड के भारती महिला समिति, आरती महिला समिति, जय अंबे महिला समिति, सुनीता महिला समिति, बसंत कुमार सिंह, खुशबू महिला समिति, दुलमी के सरस्वती महिला समिति के दुकान शामिल हैं।