पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कर्मियों की समस्याओं का समाधान हो : निरंजन लाल

बिजली कर्मियों की समस्याओं का समाधान हो : निरंजन लाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीटीपीएस के गेट पर सभा के दौरान विद्युत कर्मी।

भास्कर न्यूज | पतरातू

बिजलीकर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पीटीपीएस के मुख्य गेट पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें विद्युत कर्मियों ने कई समस्याएं रखी। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन के संरक्षक निरंजन लाल ने कहा कि वार्षिक वेतन वृद्धि में कटौती की गई है। साथ ही सहायक नियंत्रक के पदों पर पदोन्नति लंबित है। सेवानिवृत्तों को समय पर भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इसके अलावे अवकाश नगदीकरण की राशि का भुगतान वर्षो से लंबित है। मौके पर कौशलेन्द्र कुमार, बिगन महली, दीपक कुमार यादव, अनिकेत आनंद, दिनेश महतो, मनोहर प्रसाद, महेश साव, मनोवर अली, मनीष रजक, पवन कुमार, संजय मुंडा, पिंकी देवी, मंजू देवी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...