कटिया पंचमंदिर पंचायत में जागरूकता रैली
पतरातू | कटियापंचमंदिर पंचायत में गुरूवार को योजना बनाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। साथ ही सामुदायिक भवन में आम सभा की गई। इस मौके पर रैली के दौरान काश्मीर कॉलोनी, बैचलर कॉलोनी, कोयला रोड होते हुए झोपड़पट्टी तक लोगों को नारा लगाते हुए जागरूक किया गया। मौके पर सीआरसी दशरथ ठाकुर, उपमुखिया संजय सिंह, वार्ड सदस्य रेणु देवी, संतोष कुमार, निर्मला देवी, सुनिता देवी, सीमा देवी, पंचायत सेवक धनेश्वर महताे आदि कई ग्रामीण मौजूद थे।