मजदूरों की हड़ताल समाप्त, पीडीएस गोदाम से खाद्यान्न की होने लगी ढुलाई
रामगढ़ | मोटियामजदूरों की हड़ताल समाप्त हो गई है। मंगलवार को जिले के रामगढ़, मांडू, पतरातू और गोला प्रखंड के राज्य खाद्य निगम के गोदाम में ढुलाई कार्य से जुड़े सभी मजदूर काम पर वापस गए हैं। मजदूरों ने वाहनों पर खाद्यान्न की लदाई आरंभ कर दी है। हड़ताल समाप्त होने की खबर सुनकर पीडीएस दुकानदार भी गोदाम पहुंचे और खाद्य सुरक्षा कानून से जुड़े लाभुकों के बीच अनाज का वितरण किया।