पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रत्येक मंगलवार को दिव्यांग जांच शिविर

प्रत्येक मंगलवार को दिव्यांग जांच शिविर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू| प्रखंडचिकित्सालय सभागार में मंगलवार को दिव्यांग जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रामगढ़ जिला से आए चिकित्सकों के दल ने दिव्यांगता की जांच की। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र देने के लिए आवश्यक पहल की। इस अवसर पर बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप दिव्यांगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि जो भी सरकारी प्रावधान है उसे समय पर मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कही भी गड़बड़ी नजर आए तो फौरन इसकी जानकारी उन्हें दें। मौके पर डॉ. दमयंती कच्छप आदि अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...