पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल समागम में दिखाई प्रतिभा

बाल समागम में दिखाई प्रतिभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीटीपीएसके फुटबॉल मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बाल समागम 2016 का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली छात्र छात्राओं का भरपूर हौसला बढ़ाया। कहा कि इस क्षेत्र के बच्चे काफी प्रतिभावान है। पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी प्रखंड और जिले का नाम रोशन कर रहे है। सभी ने मिलकर इस अवसर पर स्वच्छता का संकल्प भी लिया। बाल समागम के दौरान छात्रों ने कई इवेंट्स में भाग लिया। वर्ग एक से पांच 100 मीटर लड़कों के दौड़ में प्रथम प्रियांशु बादल, द्वितीय विकास नायक, तृतीय इरफान, लड़कियों में प्रथम रोशनी, द्वितीय कंचन, तृतीय शिल्पी, वर्ग छह से आठ लड़कों में प्रथम रोशन, द्वितीय सन्नी, तृतीय रवि, लड़कियों में प्रथम खुशबू, द्वितीय नवर|ा, तृतीय मालती, वर्ग छह से आठ 400 मीटर लड़कियों की दौड़ में प्रथम निशा, द्वितीय शिवानी, तृतीय प्रीति, निबंध प्रतियोगिता लड़कों में प्रथम हर्षराज, द्वितीय दिलरंजन, तृतीय फलेंद्र, लड़कियों में प्रथम निकिता, द्वितीय सुषमा, तृतीय रूही, चित्रांकन लड़कों में प्रथम विश्वजीत, द्वितीय सचिन, तृतीय विवेक, लड़कियों में प्रथम नाहिद, द्वितीय चांदनी, तृतीय सोनम, 200 मीटर लड़कों में प्रथम रवि, द्वितीय दीपक, तृतीय रवि बेदिया, लड़कियों में प्रथम खुशबू, द्वितीय राखी, तृतीय अफसाना, 400 मीटर लड़कों में प्रथम जितेन्द्र, द्वितीय प्रवीण, तृतीय रवि, वाद विवाद लड़कों में प्रथम रितिक, द्वितीय हर्षराज, तृतीय विवेक, लड़कियों में प्रथम सफूरा, द्वितीय अलीशा, तृतीय मुस्कान रही। बताया गया कि कुल 134 विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

प्रथम स्थान पर रहे कुल 26 प्रतिभागी 11 फरवरी को जिला स्तरीय बाल समागम में भाग लेंगे। मौके पर पार्षद डॉली देवी, शिक्षा पदाधिकारी जुनास टोप्पो, सुलोचना कुमारी, समाजसेवी भुवनेश्वर सिंह, किशोर महतो, डॉ. विरेन्द्र कुमार, दशरथ ठाकुर, सुजित सिंहा, रूपेश विश्वकर्मा, सरस्वती कुमारी, गीता कुमारी, नीता कुमारी, पूनम कुमारी, सुनील पांडेय आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...