पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धीरज की गुमशुदी मामले में थाना प्रभारी से मिले ग्रामीण

धीरज की गुमशुदी मामले में थाना प्रभारी से मिले ग्रामीण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमशुदीके 28 दिन बाद भी धीरज का कुछ अता-पता नहीं मिलने के कारण बुधवार को एसपी से पतरातू बस्ती के दर्जनों ग्रामीण मिले। इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों को निर्देश दिया कि वे न्याय संगत कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी से जाकर मिलें।

इसपर ग्रामीणों ने रामगढ़ थाना पहुंचकर इंस्पेक्टर गोपीनाथ तिवारी से मिलकर एक ज्ञापन दिया। जिसमें ग्रामीणों ने लिखा है कि धीरज बीते 13 जनवरी से लापता है। वह बनारसी होटल टायरमोड़ के समीप पोरेस महतो के गैराज में काम करता था। पोरेस महतो उसे मेला घुमाने के नाम पर अपने साथ लेकर गया था। लेकिन आजतक धीरज अपने घर नहीं लौटा है। इस पर इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि पुलिस अपने स्तर से धीरज की खोजबीन का प्रयास करेगी। एसपी और थाना प्रभारी से मिलनेवालों में मुख्य रूप से धीरज मुंडा की माता मालती देवी, जगरनाथ मुुंडा, मनोज पासवान, ललिता देवी, कारी देवी, एतबरिया देवी, किशोर मुंडा, गणेश मुंडा, सुरेश सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

खबरें और भी हैं...