शमशेर जंग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब खड़गपुर ने जीता
पूर्वमध्य रेलवे के प्रसिद्ध शमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें सेरसा खडगपुर ने डीएसए आसनसोल को कड़े मुकाबले में 1-0 से शिकस्त दी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि रेलवे के सीनियर डीएमई एमएम पंडित ने डीजल शेड वर्क शॉप के समीप स्थापित किए गये शमशेर जंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएम पंडित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गुब्बारा उड़ा कर किया। मैच से पूर्व केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा अतिथियों के सम्मान में मार्च पास्ट परेड किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये। मैच में रेफरी की भूमिका प्रकाश रंजन विश्वास, मो. याकूब हुसैन, जतरू बेसरा, बालकिशुन महतो ने निभाई। मौके पर डीएमई मोहन राम, पंकज कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, आलोक आर्या, सीबी दीक्षित, बीपी सिंह, दरोगा उपाध्याय, एसी मिड्ढा , आरएन तिवारी, एके गिरी, बबन तिवारी, एमआई अंसारी आदि मौजूद थे। मैच के अंत में विजेता को ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही वर्ष 2015 की मैट्रिक की परीक्षा में स्कूल टॉपर रहे केवि के छात्र अपूर्व आनंद को सम्मानित भी किया गया। मौके पर पंकज वर्मा, कपिल रजक, एन होरो, रेखा पांडेय, एसके विद उपस्थित थे।