- Hindi News
- नहीं रुकेगी कोयले की ढुलाई : निर्मला देवी
नहीं रुकेगी कोयले की ढुलाई : निर्मला देवी
बड़कागांवविधानसभा क्षेत्र की विधायक निर्मला देवी और पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने सोमवार को दिल्ली स्थित झारखंड भवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात किया। इस दौरान विधायक निर्मला देवी ने मुख्यमंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन साइकिल से कोयला ढोने वाले गरीब लोगों को परेशान करती है। पिठोरियां घाटी से पतरातू तक रोपवे सिस्टम से सुंदरीकरण कर पर्यटन स्थल के रुप में विकास किया जाए।
बड़कागांव के बरसोपानी को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए। पिपरवार और पचड़ा में प्रस्तावित कोल ब्लॉक में टीपीसी द्वारा स्थानीय लोगों को डराया-धमकाया जाता है। इसके अलावे विधायक और पूर्व मंत्री ने जेएसपीएल से संबंधित ग्रामीणों की कई समस्याओं से भी अवगत कराया। समस्याओं को सुनकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधायक एवं पूर्व मंत्री को जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही रामगढ़ और हजारीबाग जिला में साइकिल एवं बैलगाड़ी से कोयला ढोने वाले मजदूरों पर से प्रतिबंध हटाने और प्रशासन के द्वारा परेशान नहीं किए जाने का आदेश देने के लिए आप्त सचिव को निर्देश दिया।
दिल्ली में मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते विधायक।