अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक
बैठक में उपस्थित बीडीओ और अन्य।
पतरातू | प्रखंडचिकित्सालय में सोमवार को अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। मौके पर एक्स रे मशीन जिसे शुरू किया गया है। उसकी अन्य सामग्रियों की खरीद पर चर्चा की गई। इसके अलावा ओपीडी अौर इमरजेंसी दवा के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके अलावे अस्पताल परिसर की साफ सफाई और रंग रोगन कराने की चर्चा हुई। अध्यक्षता बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने की। मौके पर प्रमुख फोचवा देवी, प्रभारी डॉ. दमयंती कच्छप, डॉ विश्वनाथ उरांव, रिंकी चौधरी, मनीष कुमार, रामदयाल मिस्त्री, पंसस गिरजेश कुमार उपस्थित थे।