पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजसू दे रही है मौका, बेहतरीन खेल का करें प्रदर्शन : राजीव

आजसू दे रही है मौका, बेहतरीन खेल का करें प्रदर्शन : राजीव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू| पीटीपीएस के फुटबॉल मैदान में खेले जा रहे ओपी जिंदल बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में रविवार को जिंदल पैंथर क्रिकेट क्लब और बिंदास क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। जिसमें बिंदास क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवर दस विकेट खोकर 87 रन बनाए। जवाब में जिंदल पैंथर की टीम ने 18.3 ओवर में शानदार खेल दिखाते हुए तीन विकेट पर 90 रन बना कर मैच जीत लिया। मैच में टीम के बल्लेबाज अभय कुमार ने 34 बॉल में 32 रन शानदार स्कोर किया।

परिचय प्राप्त कर फुटबॉल मुकाबले का उदघाटन करते अतिथि।

भास्कर न्यूज | दुलमी

सिकनीप्रिमियर लीग में रविवार को क्रिकेट और फुटबॉल का मुकाबला हुआ। गोला के जयंतीबेड़ा बनाम सोढ़ के बीच क्रिकेट का मुकाबला खेला गया। जिसमें जयंती बेड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसे सोढ़ की टीम ने सभी विकेट रहते हुए पांच ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर विजयी हुई। जबकि फुटबॉल का क्वार्टरफाइनल ओरमांझी बनाम साड़म सिल्ली के बीच खेला गया। जिसमें दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। लेकिन अंतिम समय में आेरमांझी की टीम ने साड़म को एक गोल दाग मुकाबले को एक शून्य से जीत लिया और सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच गई। इससे पूर्व मुकाबले का उदघाटन आजसू छात्र संघ के प्रदेश संयोजक राजीव जायसवाल और उपमुखिया मित्रलाल महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर राजीव ने कहा कि आजसू ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को मौका दे रही है, जिसके खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर अपने प्रतिभा को उजागर कर सकते है। पार्टी द्वारा उन्हें आगे भी मौका दिया जाएगा। मौके पर आयोजन समिति अध्यक्ष उमाशंकर महतो, पूरनचंद महतो, किशुन महतो, जलेश्वर महतो, बिलास महतो, अरविंद जायसवाल, अब्बूसम्मा अंसारी, छोटेलाल महतो, रंजीत महतो सहित कई मौजूद थे।