- Hindi News
- देर रात तक कामकाज निपटाते रहे अधिकारी, कर्मचारी
देर रात तक कामकाज निपटाते रहे अधिकारी, कर्मचारी
पतरातू | प्रखंडमुख्यालय में बीती देर रात तक बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप और प्रखंड के कर्मचारियों द्वारा कामकाज निपटाया गया। इस दौरान बीडीओ ने सभी प्रखंड कर्मचारियों समेत पंचायत सेवक और रोजगार सेवकों को निर्देश दिया कि मार्च तक हर हाल में लंबित कार्यों का निपटारा कर लें। बीती रात मनरेगा से संबंधित लेबर बजट, पंचायत समिति क्षेत्र के परिसीमन पर कार्य किए गये। साथ ही मनरेगा और इंदिरा आवास के क्रियान्वित योजनाओं का चेक तैयार किया गया। बीडीओ ने बताया कि मार्च तक जितने काम हैं हल हाल में उसे पूरा किया जाएगा।