पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपी जिंदल स्कूल में 12वीं के छात्र छात्राओं को दी गई विदाई

ओपी जिंदल स्कूल में 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओपीजिंदल स्कूल पतरातू में शनिवार को 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। समारोह 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने आयोजित किया। इस अवसर पर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि छात्रों का विद्यालयी जीवन का आज अंतिम दिन है।

इसके बाद सभी छात्र-छात्राएं अपने जीवन का प्रारंभ नये आयाम से करेंगे। आने वाले समय में आपके लिए चुनौतियां, वातावरण और संघर्ष सब कुछ नया होगा। विद्यालय का अाधार आपको सभी मुश्किलों का सामना करने में मददगार साबित हाेगी। तत्पश्चात 11वीं के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कुर्सी दौड़ का आयोजन सहित अन्य मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के अंत में 12वीं छात्र-छात्राअों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन 11वीं का छात्र आदित्य शर्मा, राशि अग्रवाल, प्राची सिंह, रेणुका दीप मिंज ने किया। मौके पर उप प्राचार्य पीके डे, एलबी सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, संतोष गिरी, झा, गौतम हाजरा, बीडी चौधरी, विजय सिंह, हरेंद्र कुमार, सुजीत चक्रवर्ती, राजेश सिंह, संजीव सिंह, मनोज मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, रामदास डे, केसी महतो, संतोष पाठक सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।