- Hindi News
- सुदूरवर्ती क्षेत्र में आरएसएस ने कराई प्रतियोगिता
सुदूरवर्ती क्षेत्र में आरएसएस ने कराई प्रतियोगिता
राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ पतरातू इकाई द्वारा रविवार को पलानी के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र बंदरचुआं में चोटी फतेह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पतरातू क्षेत्र के पलानी, सोलिया, जयनगर, सांकुल और उचरिंगा के 125 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान दुर्ग विजय का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दुर्ग विजय को लेकर कार्यकर्ताओं की अलग अलग टुकड़ियां साथ ही जंगलों के रास्ते जो पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ पाए। उन्हें विजयी ध्वज प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य रूप से जयनंदन शर्मा, संजीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विजय कुमार, विपुल कुमार, राकेश कुमार, सत्यम पांडेय, उमाशंकर अग्रवाल, हरिप्रसाद सिंह, भुवनेश्वर ठाकुर आदि ने सफल भूमिका निभाई।