पतरातू में आज जुटेंगे आजसू के दिग्गज
पतरातू | पीटीपीएसडैम परिसर क्षेत्र में नौ फरवरी को आजसू पार्टी के सभी दिग्गज जुटेंगे। इस क्षेत्र में आजसू पार्टी के केंद्रीय कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक होगी। जिसमें पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक रामचन्द्र सहिस, देवशरण भगत, रोशनलाल चौधरी समेत कई केंद्रीय नेता शामिल होंगे।
उक्त जानकारी जिला सचिव भुवनेश्वर महतो ने दी।