पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला विकास कल्याण समिति की बैठक

महिला विकास कल्याण समिति की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | पीटीपीएसके जनता नगर में रविवार को महिला विकास कल्याण समिति की बैठक हुई। जिसमें विश्व महिला दिवस पतरातू क्षेत्र में धूमधाम से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर संस्था की सचिव सरिता ठाकुर ने कहा कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर झारखंड की कल्याण मंत्री लुइस मरांडी को आमंत्रित किया जाएगा। इस संबंध में मंत्री से पहले दौर की वार्ता हो चुकी है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पतरातू प्रखंड और डांड़ी प्रखंड के गांव में जाकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

साथ ही समारोह में आने के लिए आमंत्रित भी किया जाएगा। तय किया गया कि समारोह के दिन महिलाओं के बीच खेल प्रतियोगिता के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। अध्यक्षता शीलवंती देवी ने की। मौके पर निदेशक नागेश्वर ठाकुर, सरिता ठाकुर, पानो देवी, गीता देवी, नंदलाल ठाकुर, भगवान सिंह, बीएन मुंडा, सरविंद महतो, राजेंद्र ठाकुर, संजना देवी, पार्वती देवी, कलावती देवी, रायमुनी देवी, सत्येन्द्र ठाकुर, सूरज कुमार, बालेश्वर ठाकुर आदि उपस्थित थे।