पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल सूची में नाम जोड़ने की मांग

बीपीएल सूची में नाम जोड़ने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | झाविमोजिलाध्यक्ष गोविंद बेदिया ने जिला उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर पंचायत समस्याओं को अविलंब दूर करने की मांग की दिए गए पत्र में उन्होंने कहा है कि तेलियातू पंचायत अंतर्गत मसमोहना और पिरी गांव में बीपीएल नं और सूची के आधार पर ग्रामीणों को लगातार सरकारी लाभ मिल रहा था। जिसके तहत ग्रामीणों को 2007 से लेकर 2012 तक इंदिरा आवास और अन्य लाभ भी मिलता रहा। लेकिन वर्ष 2013-14 से सभी बीपीएल धारियों को सरकारी लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। प्रखंड कार्यालय पतरातू और जिला कार्यालय रामगढ़ से पता लगाने पर दोनों कार्यालय से ग्राम मसमोहना के बीपएल सूची से 229 लोगों का और पिरी गांव के बीपीएल सूची से 62 लोगों का नाम काट दिया गया है। उन्होंने कहा कि इन ग्रामों को सूचीबद्ध करने में संबधित अधिकारियों और कार्यालय के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है। इसके कारण ग्रामीणों को सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।