पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीडीओ ने योजनाओं की समीक्षा बैठक

बीडीओ ने योजनाओं की समीक्षा बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | प्रखंडमुख्यालय में बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप ने मंगलवार को पंचायत सेवकों और मनरेगा कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा के तहत चल रहे क्रियान्वित योजनाओं और इंदिरा आवास के 592 लाभुकों का जल्द से जल्द खाता खोलने और जनता दरबार में जो आवेदन प्राप्त हुए हैं। उसका जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। मनरेगा के तहत कहा कि इस योजना से जुड़कर अन्य कार्य भी किए जा सकते हैं। जिसमें प्लांटेशन, तसर, गार्डेन, स्कूल का ग्राउंड आदि कार्य भी हो सकते हैं। इसके अलावे पंचायत समिति के परिसीमन ग्राम सभा का रिपोर्ट आदि पर भी चर्चा की गई। मौके पर बीपीओ प्रदीप राम, जेई एके दास, कोलेश्वर कपरदार आदि कई मौजूद थे।