पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीनिक्स फन पब्लिक स्कूल का उद्घाटन

फीनिक्स फन पब्लिक स्कूल का उद्घाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | हफुआरोड में नवनिर्मित फीनिक्स फन पब्लिक स्कूल का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्र की विधायक निर्मला देवी और पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने फीता काट कर किया। इस मौके पर निर्मला देवी ने कहा कि इस क्षेत्र में स्कूल खुल जाने से बच्चों को बेहतर सुविधा और शिक्षा मिलेगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधक को शुभकामनाएं दी। मौके पर डॉ. संजय सिंह, प्रमोद पाठक, पिंटू अग्रवाल, कृष्णा सिंह, मो. अशद, सुजीत चक्रवर्ती, सुनील पांडेय, सपना चक्रवर्ती, सबिता कुमारी, बेबी कुमारी, आरजू परवीन, सादिया परवीन, संदीप कुमार, हीना परवीन, प्रिया कुमारी, मो. आशिफ, मो. शाहिद आदि उपस्थित थे।