पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण और खनिज संरक्षण सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

पर्यावरण और खनिज संरक्षण सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | पतरातूके बेती बगदा माइंस में चुना पत्थर परियोजना में मंगलवार को 22वां खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एक सादे समारोह में हिंडाल्को से आए अभिजीत ने कहा कि परियोजना सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। इससे कर्मचारी काफी उत्साहित हैं। उत्पादन के साथ साथ पर्यावरण की सुरक्षा सबों का दायित्व है। इसके अलावा जीडी तिवारी, पीके सेन एंड कंपनी के कृष्णानंद दास, आदि ने भी संबोधित किया। सभी कर्मचारियों के साथ माइंस सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान अधिकारियों ने माइंस का निरीक्षण भी किया। मौके पर फोरमैन इलियास एक्का, देवचरण प्रजापति, दयाशंकर सिंह, गोधन प्रसाद, राजकुमार त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, सुशील दूबे, विश्राम उरांव, स्वामीनाथ विंद, सुरेश महतो, दिनेश्वर महतो, फूलेश्वर महतो, जीतू गंझू, नलेश्वर भोक्ता, महेश्वर भोक्ता, शिवलाल महतो आदि उपस्थित थे।