पतरातू में बुनियाद प्रशिक्षण 13-14 को
प्रखंडसाधन सेवियों की बैठक मंगलवार को शिक्षा कार्यालय में हुई। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। पतरातू एक के सभी सीआरसी और बीआरपी को वर्ष 2015-16 के लिए कार्य योजना बनाने कमजोर बच्चों की सूची तैयार कर कार्यालय को सौंपने। सभी स्कूलों में बुनियाद का प्रशिक्षण 13 और 14 फरवरी को आयोजित करने। विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की रिपोर्ट अविलंब कार्यालय को सौंपने के संबंध में चर्चा की गई। अध्यक्षता शिक्षा पदाधिकारी रहमत अली ने की। मौके पर डॉ. वीरेंद्र कुमार, कामिनी कुमारी, दशरथ ठाकुर, नवीन कुमार, बरमेश्वर सिंह, दीनानाथ रजक उपस्थित थे।