पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शमशेर जंग की यादें रहेंगी जिंदा : पंडित

शमशेर जंग की यादें रहेंगी जिंदा : पंडित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजल शेड कार्यालय परिसर में बने प्रतिमा के माल्यार्पण के दौरान परिजन।

जयंती के अवसर पर डीजल शेड पहुंचे परिजन, किया माल्यार्पण

भास्करन्यूज | पतरातू

रेलवेडीजल शेड का प्रसिद्ध शमशेर जंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर शमशेर जंग के परिजन रेलवे डीजल शेड पहुंचे। यहां उनका रेलवे के अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। साथ ही डीजल शेड कार्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित की। प्रत्येक वर्ष दस फरवरी को शमशेर जंग का जयंती समारोह मनाया जाता है। जिसे पूरे रेलवे क्षेत्र के लोग काफी उत्साह के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर सीनियर डीएमई एमएम पंडित ने कहा कि शमशेर जंग ने अपने कार्यकाल में रेलवे क्षेत्र के विकास के लिए जो योगदान दिया। उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनकी यादें रेल कर्मियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी। परिजनों में पिता चौधरी महाराज सिंह, शमशेर जंग की प|ी सरिता रानी जंग, बहन सरोज रजवाड़े मौजूद थीं। इसके अलावा सीबी दीक्षित, मोहन राम, पंकज कुमार, यूएन सिंह, बबन तिवारी, एन टोप्पो, पारस कुमार, दरोगा उपाध्याय, केके सेन चौधरी, बीपी सिंह, एसएस प्रसाद, जीबी माली, सीताराम पाल आदि उपस्थित थे।

कौनथे शमशेर जंग : शमशेरजंग रेलवे के बहुत ही सफल यांत्रिक अभियंता के रूप में जाने जाते थे। पतरातू डीजल शेड में इनकी पोस्टिंग मात्र पांच महीने के लिए हुई थी। जिसमें उन्होंने डीजल शेड का अपनी बेहतर सोच और अनुभव के बल पर विकास किया। जब वे यहां के बाद हावड़ा में पदस्थापित थे। उस वक्त रेल इंजन में काम करते वक्त एक दुर्घटना में इनकी मृत्यु हो गई थी। भारत के कई जोन में कार्य किये। जहां भी रहे वहां रेलवे को एक नई दिशा देने का सफल प्रयास किया। जिससे उन्हें काफी ख्याति मिली।

सोनपुरऔर धनबाद के बीच मैच खेला गया : शमशेरजंग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को फाइनल मैच खेला गया। जिसमें सोनपुर और धनबाद के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। मैच के अंतिम समय तक दोनों ओर से एक भी गोल नहीं हो पाया। अंतत: ट्राई ब्रेकर में धनबाद की टीम ने 6-5 से जीत दर्ज की और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस अवसर पर शमशेर जंग के परिजनों के अलावे। आरपीएफ इंस्पेक्टर जावेद अहमद, शांति तिग्गा, डीएस राठौर, कयूम अंसारी, डॉ. एस हलधर, शंकरदयाल दास, कपिल रजक, राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. मीठू, शैलेश राय, आरके सिंह उपस्थित थे।