- Hindi News
- सीओ ने राजस्व कर्मचारियों को दिए कई निर्देश
सीओ ने राजस्व कर्मचारियों को दिए कई निर्देश
राजस्व कर्मचारी से पूछा स्पष्टीकरण
सीओरितेश जायसवाल ने राजस्व कर्मचारी मोहन कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। शनिवार को पत्र जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है। उन पर आरोप है कि राजस्व संबंधित बैठक में और कार्यालय संबंधित कार्यों में वे रुचि नहीं ले रहे हैं। बगैर सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। जिससे ग्रामीण जनता छात्रों को विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कार्यालय के कार्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सीओ ने बताया कि यदि स्पष्टीकरण में उन्होंने स्थिति स्पष्ट नहीं की तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
भास्कर न्यूज. पतरातू
अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ रितेश जायसवाल ने सभी अंचल कर्मियों राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसमें कार्यों के सही संचालन, संचिकाओं का निपटारा के अलावा एनआरएलएमपी अभियान के तहत खतियान, पंजी दो, के त्रुटि निराकरण का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि 29 और 30 सितंबर को इससे संबंधित डाटा इंट्री के लिए सभी राजस्व कर्मियों और अंचल निरीक्षक को रामगढ़ जिला अंतर्गत रुद्राणी इंफोटेक के कार्यालय में प्रतिनियुक्ति की गई है। मौके पर सीआई शिबू उरांव, अरुण जायसवाल, रामचंद्र रविदास, जितेंद्र करमाली, रविभूषण ठाकुर, श्याम सुंदर प्रसाद, मोहन, राजेंद्र, दशरथ प्रसाद आदि कई उपस्थित थे।