पीटीपीएस में कोयले की कमी
पतरातू. पीटीपीएसमें कोयले का रैक नहीं पहुंचने से इस दिनों कोयले की कमी हो रही है। पीटीपीएस के पास फिलहाल 50 हजार टन कोयले का स्टॉक है, लेकिन इसमें से आधा कोयला ही उपयोग के लायक बचा है। महाप्रबंधक अनिल कुमार ने कहा कि रैक नहीं पहुंचने के कारण कोयले की कमी हो रही है। मुख्यालय को इस बात से अवगत कराया गया है। कोयला का रैक पहुंचते ही इस कमी को दूर की जाएगी।