पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्तों ने की मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

भक्तों ने की मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यू मार्केट में बन रहा है आकर्षक पंडाल

आकार लेने लगे हैं कोयलांचल के पूजा पंडाल, मूर्तियों को भी अंतिम रूप देने में लगे है कारीगर

बनकर तैयार है रजरप्पा का पूजा पंडाल

कोयलांचलके पूजा पंडाल भी आकार लेने लगे हैं। रजरप्पा आवासीय कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति के सचिव चितरंजन दास चौधरी ने बताया, यहां का पूजा पंडाल बनकर तैयार हो गया। अब इसे फूलों से सजाया जाएगा। मूर्ति को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

छिन्नमस्तिका मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन भक्ति में लीन साधक।

बनकर तैयार रजरप्पा आवासीय काॅलोनी का पूजा पंडाल।

पतरातू. इसबार पीटीपीएस न्यू मार्केट दुर्गा पूजा पंडाल काे एक नया लुक दिया जा रहा है। विशाल और उंचे पंडाल को कोलकाता से आये कलाकार स्थानीय टेंट हाउस के कलाकारों के साथ मिलकर आकर्षक बना रहे हैं। साथ ही पंडाल के बाहर शानदार पानी का फव्वारा भी निकलेगा। न्यू मार्केट दुर्गापूजा समिति के लोग इस बार कुछ अलग और बेहतरीन आयोजन का प्रयास कर रहे हैं।

भास्कर न्यूज. रजरप्पा

छिन्नमस्तिका मंदिर के हवन कुंडों में जलने वाले घी, धूप और अगरबत्ती की खुशबू साधकों द्वारा किया जा रहा मंत्र उच्चारण ने पूरे प्रक्षेत्र के माहौल को भक्तिमय बना दिया है। जैसे-जैसे नवमी तिथि नजदीक रही है, वैसे वैसे कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्ति का बयार तेज होने लगी है।

रजरप्पासिद्धपीठ में भक्तों ने किया अनुष्ठान

शारदीयनवरात्र के मौके पर सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में अनुष्ठान के लिए पहुंचे साधु संत साधकों ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की। स्थानीय पुजारी असीम पंडा के अनुसार, माता चंद्रघंटा बल और शक्ति की हैं। इनकी आराधना से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। वहीं, पुजारी शुभाशीष पंडा ने बताया कि नवरात्र के चौथे दिन मां के चतुर्थ स्वरूप कुशमांडा की आराधना होगी।