पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योजनाओं को लेकर फुसरो नप की बैठक

योजनाओं को लेकर फुसरो नप की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजीवआवास योजना को लेकर फुसरो नप कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें स्लम बस्ती को चिन्हित कर इन योजना को लागू करने पर चर्चा की गई। यहां वेबकोष प्रतिनिधि अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि फुसरो नप के स्लम एरिया जहां मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है, उसे चिह्नित कर इस योजना को पहुंचाया जाएगा। इसको लेकिर 23, 24 एवं 25 फरवरी को सभी वार्डों में सर्वे किया जाएगा। जिसमें सामाजिक आर्थिक सर्वोक्षण किया जाएगा। जिसे एएफसीपीओए संबंधित समेटी द्वारा तैयार रिपोर्ट भारत सरकार को भेजा जाएगा। सत्यापन के बाद सभी स्लम एरिया को फेज वाईज अलग अलग डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। प्रतेक स्लम में रहने के लिए घर बनाया जाएगा। जिसके लिए लाभुको को 10 से 12 प्रतिशत राशि देनी होगी। बाकी केंद्र राज्य सरकार देगी। मौके पर नप अध्यक्ष नीलकंठ रविदास, कार्यपाल पदाधिकारी रमेंद्र कुमार, राजीव रंजन, महेंद्र महतो आदि मौजूद थे।