स्टोर से 40 हजार की सामग्री चोरी
फुसरो | फिल्डक्वारीमार्केट स्थित ममता श्रंगार स्टोर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इस संबंध में स्टोर के मालिक शंकर प्रसाद केशरी ने बताया कि बीती रात 9 बजे मेरा बेटा दुकान बंद कर घर गया था। सुबह 8 बजे जब वे दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिली। कई सामान चोरी चले जाने का भान हुआ।