फुसरो। सुभाषनगरडंपिंग के समीप बीती रात एक एसटीलो जेन गाड़ी जेएच 09 एस 8426 बिजली खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल के तीन टुकड़े हो गए। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार पुराना कारो निवासी विशाल सिंह, विकास सिंह, प्रकाश सिंह तथा धीरज महतो को चोटें आई।