पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिमकिपं करेगा वर्क टू रूल का सर्मथन

हिमकिपं करेगा वर्क टू रूल का सर्मथन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिमकिपंकी बैठक मेघनी लॉज फुसरो स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता रामू दिगार ने की संचालन गोवर्धन रविदास उर्फ छोटू ने किया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव महतो उपस्थित थे। बैठक में आउटसोर्सिंग का विरोध करने, आउटसोिर्संग में कार्यरत मजदूरों काे वेजेज दिलाने, कामगारों के जर्जर क्वार्टर, ओपेन और अंडर ग्राउंड खान में पेयजल की व्यवस्था कराने, पेंशन स्किम को रिभियू कराने आिद कई विंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही 18, 19, 20 सितंबर को आहुत वर्क टू रूल आंदोलन का नैतिक सर्मथन देने का निर्णय लिया गया। मौके पर विभिन्न यूनियन छोड़कर दर्जनों लोग हिमकिपं में शामिल हुए। उन्हें मुख्य अतिथि महतो ने माला पहनाकर स्वागत किया। शामिल होने वालों में जगदीश दिगार, सियाराम सिंह, गौतम दिगार, रामदेव दिगार, जितेंद्र दिगार, राजू दिगार, टिंकु दिगार, बाटूल दिगार आदि लोग मुख्य थे। यहां जितेंद्र सिंह को ढोरी शंकर सिन्हा को बीएंडके एिरया का संगठन सचिव बनाया गया। वहीं सियाराम को ढोरी एरिया उपाध्यक्ष चुना गया। मौके पर इम्तियाज खान, केवल चौहान, मो मन्नु, विजय साहु, विश्वनाथ रजवार, तिलक तुरी, मनोज बाउरी, रथु बाउरी, हीरालाल, प्रमोद शर्मा, एनएन मिश्रा आदि मौजूद थे।