अनपति देवी को मिली मान्यता
फुसरो| अनपतिदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो को झारखंड अधिविध परिषद रांची से मान्यता प्राप्त हो गई है। इसकी खुशी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक फणिभूषण मिश्रा ने विद्यालय सचिव वृजबिहारी पांडेय को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सत्र 2016 से + 2 की शिक्षा प्रारंभ कर आदर्श विद्यालय के रूप में विकसीत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2020 तक विद्यालय को एक मॉडल के रूप में विकसीत करना प्राथमिकता होगी। जिसके लिए समाज के सहयोग से सुसम्पन पुस्तकालय, कक्ष, विभिन्न विषयों की प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, एलसीडी प्रोजेक्ट और इंटरनेट आधुनिकतम तकनीकी से लैस किया जाएगा।