एबी बॉडीगार्ड क्लब ने तीन गोल से जीता
जैनामोड़| बाबातिलका मांझी क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार खेला गया। फाइनल में स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी के चित्र पर फूल चढ़ाया गया। फाइनल खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि हीरालाल मांझी ने फीता काटकर किया। फाइनल मैच बॉडीगार्ड कलब सेंट्रल कॉलोनी फुसरो और ज्योति कलब टांड़बालीडीह के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए एबी बॉडीगार्ड कलब सेन्ट्रल कॉलोनी ने प्लेन्टी ने तीन गोल से ज्योति कलब टांडबालीडीह को हराया। विजेता टीम को 4000 रुपए और उपविजेता 3000 रुपए देकर सम्मानित किया गया। जबकि अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि सीके ठाकुर ने पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि झारखण्ड में ग्रामीण स्तर पर अच्छे खिलाडियों की कमी नहीं है। सिर्फ उन्हें प्रोत्साहित किये जाने की जरुरत है। तिलका मांझी सच्चे राष्ट्र भक्त और स्वतंत्रता सेनानी थे।