अवैध कोयला जब्त किया
जैनामोड़| जैनामोड़-फुसरोमार्ग स्थित खुंटरी पानी टंकी के समित रात्रि गश्त के दौरान जरीडीह पुलिस ने मंगलवार की रात पिकअप वैन में तस्करी का कच्चा कोयला को पकड़ा। जानकारी के अनुसार जरीडीह थाना क्षेत्र अन्तर्गत खुंटरी पानी टंकी के पास फुसरो की ओर से रही तेज रफ्तार पिकअप वैन डब्ल्यूबी61-5884 पर लदा तस्करी का लगभग ढाई टन कच्चा कोयले को पुलिस ने पकड़ा। अवैध कोयला से लदे वाहन को कब्जे में लेकर चालक वाहन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की।