पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएल सीकेएस की बैठक सह वनभोज संपन्न

सीसीएल सीकेएस की बैठक सह वनभोज संपन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुसरो| सीसीएलसीकेएस का ढोरी, बीएंडके कथारा एरिया के अधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक सह वनभोज ढोरी खास स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की संचालन रवींद्र कुमार मिश्रा ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। साथ ही सदस्यता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। मौके पर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को संगठन से जोड़ने की बातें कही। उन्होंने कहा कि मजदूरों के सुख-दुख में साथ रहें, तभी श्रमिकों का हम लोगों पर विश्वास बढ़ेगा। यहां सहदेव कुमार मंडल, सूरज कुमार, अर्जुन मांझी, शिवू दास, जीवन रजक, धनेश्वर मुंडा, राज कुमार आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इनका स्वागत सांसद ने माला पहनाकर किया। मौके पर बसंत सिंह, मधुसूदन सिंह, जिप सदस्य भरत यादव, बनारसी सिंह, दिलीप कुमार, श्रीकांत मिश्रा, सुरेश दुबे, सुरेंद्र सिंह, विकास सिंह, ललन मल्लाह, विपिन कुमार सिंह, देवकी महतो, कुंज बिहारी प्रसाद, विजय सिंह, सहादेव बाउरी, भादो वाउरी, पारसलाल विश्वकर्मा, बुधन नोनिया, बासुदेव मिश्रा, जीवन रजक, सतीश चंद्रा, रामेश्वर मंडल सहित कई लोग मौजूद थे।